April 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक गौरव पारधी ने किया करोड़ो के विकास कार्यों का भूमि पूजन

*

*बिछुआ सहित देवरी, नंदोरा और अगरवाडा में हुए शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य*
कटंगी। क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को लगातार नई गति देते हुए कटंगी विधानसभा के विधायक गौरव सिंह पारधी ने ग्राम पंचायत बिछुआ से विकास कार्यों की श्रृंखला का शुभारंभ किया। इसके साथ ही देवरी, नंदोरा एवं अगरवाडा में भी विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इन कार्यों में सड़कों के निर्माण और आंतरिक मार्गों के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्प शामिल हैं, जिन पर करोड़ों रुपये की लागत व्यय की जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित इन परियोजनाओं के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।



*बिछुआ में 5 करोड़ की लागत से बनेगी 5.80 किमी सड़क*

ग्राम बिछुआ में बिछुआ–हीरापुर–चांदाडोह मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। लोक निर्माण विभाग के तहत लगभग 520.32 लाख रुपये की लागत से बनने वाला 5.80 किलोमीटर लंबा यह मार्ग क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा। इसके साथ ही 14.91 लाख रुपये की लागत से आंतरिक सीसी सड़कों का शिलान्यास भी किया गया।
इस अवसर पर सरपंच सेवकराम रहांगडाले, उपसरपंच श्रीमती सरिता निमेश्वर ईनवाती, जनपद सदस्य रामप्रसाद भलावी, पूर्व सरपंच दिनदयाल देशमुख, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र पटले एवं राजू चौधरी उपस्थित रहे।


*देवरी में सड़क निर्माण और हितग्राहियों को सौगात*

ग्राम पंचायत देवरी में 19.58 लाख रुपये की लागत से कन्हारटोला से देवरी तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सरपंच नवीन मानिक चंद चौकसे एवं जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गाबाई यशवंत गौतम उपस्थित रहे।


*नंदोरा एवं आगरवाड़ा में आंतरिक सड़कों का भूमिपूजन*

ग्राम पंचायत नंदोरा में 11.98 लाख रुपये की लागत से आंतरिक गलियों में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सोनगढे, उपसरपंच जनार्दन चौधरी, दिनेश परतें, लेखचंद सोनगढे एवं भोजेश बिसेन उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अगरवाडा में 11 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर सरपंच कमलेश रहांगडाले, जनपद सदस्य अजीत बिसेन, पूर्व सरपंच किशोर तुरकर, उपसरपंच श्रीमती हसकला राऊत एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता राजाराम बिसेन उपस्थित रहे।




*हर गांव तक पहुंचे बुनियादी विकास यही प्राथमिकता– विधायक गौरव पारधी*

इस अवसर पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक विकास पहुंचाने की है। उन्होंने कहा कि सड़क, आवास, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि बिछुआ से शुरू हुई इन विकास कार्यों की श्रृंखला आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने का कार्य करेगी। इन विकास कार्यों के माध्यम से कटंगी क्षेत्र में अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेश देशमुख, मंडल अध्यक्ष भाजपा मुकेश चौकसे, जिला पंचायत सदस्य केशर बाई बिसेन, पूर्व मंडी अध्यक्ष भागेश्वरी तुरकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रविकाता महेश बोरकर, मंडल अध्यक्ष भाजपा योगेश सोनवाने, जनपद सदस्य श्रीमती ज्योति शैलेन्द्र सूर्यवंशी, सरपंच खोपड़ियां ईन्दपाल पटले, सरपंच बासी भेमन पटले, उपसरपंच श्रीमती आशा भुमेश्वरी बिसेन, पूर्व सरपंच डुलीचंद देशमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चम्पाबाई वरकड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

अवैध हथियारों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार, राइफल और कार जब्त; पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Newsdesk

सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष’ एवार्ड से सम्मानित हुए मुल्कराज बादशा

Newsdesk

नर्मदा एवेन्यू में गुंडागर्दी से दहशत: CCTV में कैद मारपीट, रहवासियों ने एसपी-एएसपी से लगाई गुहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading