27.6 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अब कोई भी जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदू समाज बजरंग दल का उग्र आंदोलन

जबलपुर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दमोहनाका चौक पर लव जिहाद सहित देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया मालूम हो कि नासिक में पिछले दिनों लव जिहाद का मामला सामने आया इसके विरोध में महाकौशल प्रांत के सभी 34 जिलों में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया गया ज्ञापन में संगठन ने देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों अवैध कब्जा और समाज तनाव से जुड़े मामलों पर चिंता व्यक्त की है साथ ही इन पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता को प्रभावित  करने वाली गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो संगठन आगे आंदोलन तेज कर सकता है इस दौरान संगठन के विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर, पंकज श्रीवात्री प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख, अजय चौरसिया प्रचार प्रसार विभाग, जिला संयोजक, जिला एवं प्रखंड मंत्री सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित हुए

ज्ञापन के प्रमुख मांगे
1. धर्मांतरण और अंतर धार्मिक विवाह से जुड़े मामलों पर सख्त कानून बनाया जाए
2. सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाया जाए
3. संदिग्ध आपराधिक एवं आतंकी गतिविधियों की जांच तेज हो
4. खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त निगरानी हो
5. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित न्याय व्यवस्था लागू की जाए

अन्य ख़बरें

परिषद द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय घुघरी में समानता पर्व मनाया गया

Newsdesk

वार्ड क्रं.6 एवं 29 तथा हनुमान चौक जलभराव की समस्या में राहत

Newsdesk

नपा बालाघाट कार्यालय में हुआ मनोनित पार्षदों का सम्मान
नगर विकास की अवधारणा होगी अधिक मजबूत-नपाध्यक्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading