April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

12 घंटे लेट चली एलटीटी–कानपुर एक्सप्रेस, यात्रियों का सब्र टूटा


जबलपुर। लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी एक बार फिर यात्रियों की परेशानी का कारण बनी। गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–कानपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे विलंब से चली, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह 6:15 बजे जबलपुर पहुंचने वाली ट्रेन के शाम 6:30 बजे तक आने की संभावना जताई गई। लंबे इंतजार से परेशान कई यात्रियों ने अपने टिकट तक रद्द करा दिए। प्लेटफॉर्म पर सुबह से बैठे यात्री लगातार जानकारी के अभाव में परेशान होते रहे।
इस देरी का सबसे अधिक असर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ा। यात्रियों ने बताया कि जरूरी काम और पारिवारिक कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। पूछताछ काउंटरों पर भी भीड़ रही, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार तकनीकी कारणों और रूट पर अधिक ट्रैफिक के चलते ट्रेन लेट हुई। लगातार हो रही देरी से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है और समयपालन को लेकर रेलवे से ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

अन्य ख़बरें

निगमायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त अंजू सिंह ने शहर के विभिन्न बाजारों के पथ विक्रेताओं से की चर्चा

Newsdesk

टिहरी-गढ़वाल हादसा: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद की भी घोषणा

Newsdesk

बच्चियों का पीछा कर परेशान करने वाले बदमाश को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading