23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कंडी में ममता बनर्जी पर बरसीं मंडी की सांसद, कंगना रनौत बोलीं-4 मई के बाद इंसाफ होगा



कंडी, 19 अप्रैल । मंडी (हिमाचल प्रदेश) की सांसद कंगना रनौत रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रोड शो में शामिल हुईं। मुर्शिदाबाद जिले में स्थित शहर कंडी में उन्होंने ममता सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कंगना महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर भड़कीं।

रोड शो के दौरान कंगना ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि “ममता की मानसिकता महिला विरोधी है। वे अपने दोस्तों और अपने जैसी मानसिकता के लोगों को आगे बढ़ाती हैं, लेकिन यह भी एक अलग बात हो सकती है, लेकिन उन्होंने पूरे देश की महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा है। पूरे देश की महिलाएं और बेटियां निराश हैं। खासकर बंगाल में, उन्होंने बेटियों की स्थिति को त्रासदी में बदल दिया है।”

उन्होंने कहा कि बंगाल में हर दिन बलात्कार होता है। हर दिन उत्पीड़न होता है। ममता ने ऐलान किया है कि रात 8 बजे के बाद घर से बाहर मत निकलो, क्योंकि प्रशासन आपकी देखभाल नहीं कर सकता। आज प्रधानमंत्री ने सभी घुसपैठियों और टीएमसी के गुंडों को बड़ी चेतावनी दी है। अगर आप आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो 29 अप्रैल से पहले किसी भी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर ऐसा कर लें।”

अभिनेत्री ने चेतावनी जारी कर कहा, 4 मई के बाद इंसाफ होगा और यहां पर किसी को नहीं बक्शा जाएगा। जिन-जिन लोगों ने मासूम जनता के साथ अन्याय किया है, उन्हें छोड़ेंगे नहीं।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले कंगना सदन में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि पूरे महिला समाज के लिए इससे दुखद दिन नहीं हो सकता। विपक्ष ने सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी सोच हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और बिल का पास न होना इसका जीवंत उदाहरण है।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading