शहडोल 21 अप्रैल 2026- साप्ताहिक जन सुनवाई में ग्राम कठौतियां निवासी श्रीमती नानवती बैगा पति श्री रामपाल बैगा ने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को दिया। कलेटर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित संकटापन्न मद से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा को दिए।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा ने श्रीमती नानवती बैगा को संकटापन्न योजना के तहत 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि हेतु स्वीकृत पत्र प्रदान किया।


