November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विकास की हर योजना के सामने दीवार बन गईं दीदी : प्रधानमंत्री मोदी

कोलकाता, 20 मार्च (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार के दस साल में भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको सेवा का अवसर दिया था। लेकिन आपने उन्हें लूट-मार, भ्रष्टाचार और कुशासन से भरे 10 साल दिए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अगर सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो भाजपा है। भाजपा के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार हैं। हम बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाना चाहते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का ये चुनाव विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री को बदलने का ही नहीं है, सिर्फ पॉरिबोर्तोन का नहीं है, बल्कि सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प है। हर बूथ पर भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान हो, ये संकल्प लेकर हमें निकलना है। इस बार जोर से छाप, कमल छाप।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा साहेब के बनाए संविधान ने प्रत्येक भारतीय को वोट की आजादी दी है। लेकिन बंगाल में ममता दीदी, वोट करने की आपकी ताकत को छीनती रही हैं, लूटती रही हैं। 2018 के पंचायत चुनाव में जिस तरह दीदी ने आपके अधिकारों को कुचला, वो दुनिया ने देखा है।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment