32.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार


_बरघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल व मोबाइल सहित 73 हजार से अधिक का मशरूका जप्त_

बरघाट- थाना बरघाट पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ट्रांसफार्मर ऑयल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जप्त किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बरघाट के कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र कुमार ठाकरे ने थाना बरघाट में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम मंडी छुई टोला में स्थापित 25 केव्हीए ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर करीब 100 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मानेगांव रोड स्थित मोक्षधाम के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि ट्रांसफार्मर से तेल निकालते समय ट्रांसफार्मर फट गया था, जिससे काफी मात्रा में ऑयल मौके पर ही बह गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी
नीतेश राउत (25 वर्ष), निवासी मोहगांव, थाना लालबर्रा जिला बालाघाट
महेंद्र कुपाले (29 वर्ष), निवासी बरहोली, थाना बरघाट जिला सिवनी
धर्मेंद्र सहारे (24 वर्ष), निवासी बरहोली, थाना बरघाट जिला सिवनी
जप्त सामग्री
30 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल कीमत लगभग 3,900 रुपए
मोटरसाइकिल क्रमांक MP04ZM8066 कीमत लगभग 50 हजार रुपए
दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन कीमत लगभग 20 हजार रुपए
पुलिस ने कुल 73,900 रुपए का मशरूका जप्त किया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस, सउनि रामअवतार डेहरिया, प्रधान आरक्षक बिहारीलाल धुर्वे, आरक्षक अनिल मर्सकोले एवं आरक्षक आशीष कुडोपे की सराहनीय भूमिका

अन्य ख़बरें

नपा परिषद के जनता दरबार मे पूर्व मंत्री और नपा अध्यक्ष ने जनता की छोटी बडी सभी तरह की समस्याओ का किया समाधान

Newsdesk

ब्यौहारी मंडलम को मिला नया नेतृत्व विनय पर कांग्रेस का भरोसा

Newsdesk

प्रधानमंत्री के आह्वान पर लग्जरी कार छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading