23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जन भागीदारी अभियान के तहत पीपल टोला में आयोजित हुई जनसुनवाई


शहडोल 23 मई 2026-पीएम जन मन एवं धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत चिन्हित ग्राम पंचायतों में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में जन भागीदारी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अति विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंगरी के पीपल टोला में जनभागीदारी अभियान के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान 11 जाति प्रमाण पत्र, 2 आधार कार्ड तथा 2 आयुष्मान कार्ड आदि सेवा केंद्र में संधारित कर पंजीकृत किए गए।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डी.सी. मिश्रा, आदि सेवा केंद्र प्रभारी वीरेंद्र बैगा, सरपंच श्रीमती सरूपिया बैगा, भूतपूर्व सरपंच बब्बू बैगा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading