June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वर्षों से फरार 159 वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई


जबलपुर। अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शनिवार रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। रात 9 बजे से रविवार तड़के 2 बजे तक चले इस अभियान में जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमों ने एक साथ दबिश देकर कई वर्षों से फरार आरोपियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया।
अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों, एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने किया। इसके लिए जिलेभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई वर्षों से फरार 105 गैर-मियादी वारंट और 54 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अलावा 32 जमानती वारंटों की भी तामीली की गई। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखना और कानून का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने सक्रिय गुंडा-बदमाशों की भी जांच की। देर रात घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखानों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

अन्य ख़बरें

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश तेज

Newsdesk

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

संस्कारधानी के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पुरस्कार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading