31.5 C
Jabalpur
May 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नर्मदा किनारे अवैध रूप से भंडारित तीन हाईवा रेत जब्तप्रशासन ने नदी में कराया प्रवाहित

जबलपुर। खनिजों के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बहोरीपार में नर्मदा नदी किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत का विनिष्टीकरण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर अनुभाग के ग्राम बहोरीपार में नर्मदा नदी के तट पर लगभग तीन हाईवा रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जेसीबी मशीन की सहायता से उक्त रेत को पुनः नदी में प्रवाहित कर विनिष्टीकरण किया गया।
यह कार्रवाई अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जबलपुर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयक मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप तिवारी तथा थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा।
कार्रवाई के दौरान ग्राम कोटवार, सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया। इसके पश्चात जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रूप से संग्रहित रेत को नर्मदा नदी में प्रवाहित कर उसका विधिवत विनिष्टीकरण किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

बरगी रोड की बंजारी घाटी में पपीते से भरा ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

Newsdesk

थैलेसीमिया, सिकिलसेल और स्वच्छता को लेकर हर वर्ग को होना होगा जागरूक: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू

Newsdesk

पुरुषोत्तम मास में हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading