33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण में जबलपुर नगर निगम को मिला ‘शासन से प्रशंसा उत्कृष्ट अवार्ड

जबलपुर। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण समाधान करने में जबलपुर नगर निगम ने पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन  के प्रकरणों का नागरिकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ निराकरण करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए जबलपुर नगर निगम को ‘शासन द्वारा प्रशंसा उत्कृष्ट अवार्ड’ दिया गया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने स्वयं प्रशंसा पत्र प्रदान कर जबलपुर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। पूरे मध्य प्रदेश में जबलपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना हो रही है।
यह अवार्ड मिलना इस बात का प्रमाण है कि जबलपुर नगर निगम न केवल जनसमस्याओं को सुन रहा है, बल्कि उन्हें धरातल पर हल कर आम जनता का दिल भी जीत रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में निगम की पूरी टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ काम किया, जिससे सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों का रिकॉर्ड समय में और नागरिकों की संतुष्टि के साथ निराकरण हुआ।
“यह अवार्ड नगर निगम के हर उस कर्मचारी और अधिकारी की मेहनत का परिणाम है, जो दिन-रात जनता की सेवा में जुटे हैं। निगमायुक्त ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल शिकायत बंद करना नहीं, बल्कि नागरिक को संतुष्ट करना है। यह सम्मान हमें आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा।
मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के बीच जबलपुर नगर निगम ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से यह विशिष्ट स्थान हासिल किया है।
निगमायुक्त ने जबलपुर नगर निगम की पूरी टीम को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading