33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

फिलीपींस में भूकंप से ढही इमारतों में दबकर और भूस्खलन से 32 की मौत, 24 लापता

मनीला,08 जून। फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप तट पर सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 32 लोगों की जान चली गई और 24 से अधिक लोग लापता हैं। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किमी दक्षिण-पश्चिम में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि, कुछ घंटों बाद इन चेतावनियों को रद्द कर दिया गया।
फिलीपींस में भूकंप के दौरान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें इमारतें धराशायी होते दिख रही हैं। कई क्षेत्रों में भूकंप से भूस्खलन भी हुआ है। अभी कई इलाकों में लगभग 24 से अधिक लोग लापता हैं और 10,000 से अधिक निवासियों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हताहतों की संख्या का सत्यापन अभी भी राष्ट्रीय आपदा एजेंसी द्वारा किया जाना बाकी है।रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर तटीय प्रांत सारंगानी में 17 मौत हुई है, जिनमें से कई भूस्खलन में मारे गए हैं। यहां बिजली और संचार नेटवर्क ठप हो गए थे।

भूकंप के केंद्र के सबसे नज़दीकी शहर जनरल सैंटोस में 10 लोग मारे गए और 22 लोग अभी भी लापता हैं। दक्षिण कोटाबेटो और सुल्तान कुदरत भी प्रभावित हुए हैं। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने राहत-बचाव अभियान तेज करने को कहा है।रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस में भूकंप के बाद भी लगातार झटके लगते रहे। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 1.3 से 6.7 रही थी। ऐसे करीब 130 से अधिक झटके लगे हैं। फिलीपींस में भूकंप आना आम है, क्योंकि यह भूगर्भीय रूप से अस्थिर ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है। हालांकि इनमें से अधिकांश भूकंप मामूली होते हैं। पिछले साल सितंबर में, मध्य विसायस क्षेत्र में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 70 से अधिक लोग मारे गए थे।

 

अन्य ख़बरें

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

जी-7 समिट में पीएम मोदी ने कहा, ‘साझेदारी, कनेक्टिविटी और समावेशी विकास से नए विश्व का निर्माण संभव’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading