24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हम बिकने वाले नहीं हमारे जमीर में दम है-विवेक पटेल

साजिश के तहत कांग्रेस प्रत्याशी का किया गया नामांकन रद्द*
वारासिवनी*-मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव और राजनीतिक उठापटक के बीच वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र के विधायक विवेक विक्की पटेल ने एक बड़ा और तीखा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।विधायक विवेक पटेल ने साफ शब्दो मे कहा है।की प्रदेश में विधायकों को 10 करोड़ और 5 करोड़ रुपए दिए जाने की चर्चा है।लेकिन मुझे किसी प्रकार का कोई ऑफर नहीं मिला है।सामने वालो को पता है कि हम बिकने वालो में से नहीं है।हमारी जरूरते कम है इसलिए हमारी जमीर के दम है।मुझे कोई खरीद नहीं सकता।मै कांग्रेस का कार्यकर्ता हु।और पार्टी के साथ पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा हु।पार्टी आलाकमान को मुझ पर पूरा भरोसा है।मुझे आलाकमान जो भी आदेश करेगा मै उन्हें पूरा करूंगा।भाजपा पर हमला बोलते हुए विधायक विवेक पटेल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है।लोकतंत्र की हत्या हो रही है।बहुमत की सरकार को अस्थिर करने और जनादेश के साथ खिलवाड़ करने की राजनीति की जा रही है।पूरी साजिश के साथ भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया है।और कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन साजिश के साथ रद्द किया गया है।भाजपा के शासनकाल में चुनाव अधिकारी भी उन्हीं के साथ चलते है।जिस प्रकार से भाजपा पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है।आने वाले समय पर जनता उन्हें कुर्सी से उतारकर नीचे बैठाएगी।

अन्य ख़बरें

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

खुशियों की दास्ता

Newsdesk

सिमेरिया फार्म में शासकीय दर पर उपलब्ध है उन्नत मत्स्य बीज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading