28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

6 माह से फरार स्थाई वारंटी सोहेल खान उर्फ गोलू पठान गिरफ्तार


कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड से दबोचा गया आरोपी_
सिवनी- पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने 6 माह से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा स्थाई वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित प्रकरण में विगत छह माह से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोहेल खान उर्फ गोलू पठान (28 वर्ष) को दिनांक 14 जून 2026 को सिवनी बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी सोहेल खान उर्फ गोलू पठान पिता सफीक खान, निवासी बड़ा मिशन स्कूल के पीछे, सिवनी के विरुद्ध न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार निगरानी एवं मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, आरक्षक प्रतीक बघेल, सतीश इनवाती, सिद्धार्थ दुबे एवं अजेंद्र पाल का विशेष योगदान रहा, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading