31 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रवेश उत्सव में शामिल हुईं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, आंगनवाड़ी केंद्र मुड़की-1 का किया निरीक्षण


डिंडौरी सी टाइम्स । शासन के निर्देशानुसार जिले में 16 से 30 जून 2026 के मध्य तक स्कूल चले हमें अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय स्तर पर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे है। इसी के अतंर्गत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आंगनवाड़ी केंद्र मुड़की-1 का निरीक्षण किया तथा बच्चों के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने बच्चों, अभिभावकों एवं महिलाओं से संवाद कर शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थय के महत्व पर प्रकाश डाला।

सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी प्राथमिक शाला रूषा, अपर कलेक्टर जेपी यादव प्राथमिक शाला घानामार तथा समस्त विभागों के अधिकारी को विभिन्न शालाओं में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शामिल हुए।

अपने उद्बोधन में कलेक्टर ने कहा कि प्रवेश उत्सव का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि माता पिता बच्चें की सर्वप्रथम पाठशाला है जहां से बच्चा अपने लक्ष्य और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होकर प्रयास करता है। बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध पोषण, स्वास्थय एवं शिक्षा संबंधी सेवाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थय में सुधार हो सके।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिला सफीना बेगम की पारंपरिक गोदभराई रस्म भी संपन्न कराई गई। कलेक्टर ने केंद्र में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी केंद्र मुड़की-1 में 6 माह से 3 वर्ष आयु वर्ग के 32 तथा 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 38 बच्चे पंजीकृत हैं। इसके अलावा केंद्र में 5 गर्भवती एवं 3 धात्री महिलाएं भी पंजीकृत हैं। सभी पात्र गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा बर्मन, सहायिका पार्वती धुर्वे, सेक्टर पर्यवेक्षक शारदा मार्को तथा सहायक संचालक वंदना धुमकेती सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading