23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

बड़ा फुहारा स्थित दिगंबर डिजाइनर स्टोर में लगी आग

जबलपुर। शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र बड़ा फुहारा में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग दिगंबर डिजाइनर स्टोर में लगी, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास की करीब 8 से 10 दुकानों में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए अग्निशमन गैस सिलेंडर और अन्य प्राथमिक आग बुझाने वाले उपकरणों का उपयोग किया गया। स्थानीय व्यापारियों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया।

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया और आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading