June 24, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और बलिदान को नमन

जबलपुर एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखने का प्रस्ताव भेजेगी सरकार : मुख्यमंत्री
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस पर ग्राम नर्रई नाला स्थित उनकी समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहा कि रानी दुर्गावती अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और नारी शक्ति की प्रेरणादायी प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि मुगलकाल में अकबर जैसी शक्तिशाली सत्ता का सामना कर रानी दुर्गावती ने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा का अमर उदाहरण प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जबलपुर के मदन महल क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से रानी दुर्गावती को समर्पित एक भव्य संस्थान तैयार किया जा रहा है, जिसका शीघ्र लोकार्पण होगा। यह संस्थान भावी पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास और योगदान से परिचित कराएगा।
डॉ. यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती के शासनकाल में गौंडवाना साम्राज्य समृद्धि के शिखर पर था। उन्होंने कृषि, जल संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार शून्य ब्याज ऋण, चार गुना भूमि मुआवजा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य ख़बरें

जिला कांग्रेस की पत्रकार वार्ता सम्पन्न

Newsdesk

मनोज बने बनगवां के सांसद प्रतिनिधि

Newsdesk

राजनगर के अश्विनी कुमार सिंह ने 70वीं BPSC में रचा इतिहास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading