22.8 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती जी के 462 वें बलिदान दिवस पर श्रृध्दांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न


सोनखार (उगली) :- दिनांक 24 जून 2026 को गोंड समाज महासभा सेक्टर कमेटी उगली द्वारा सिवनी जिले के विकास खंड केवलारी अंतर्गत सोनखार तिगड्डा (उगली)  में स्थापित वीरांगना रानी दुर्गावती जी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण सहित बड़ादेव पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  बी एस परतेती, गोंडी भूमका प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद परते, उगली सर्किल कमेटी अध्यक्ष  संग्राम सिंह भलावी, उगली सेक्टर अध्यक्ष  सहत लाल सरुते, सचिव  शेर सिंह मरावी, सरेखाकलां सेक्टर कमेटी अध्यक्ष  चेतन सिंह परते, सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक  तोप सिंह देशमुख, प्रदीप तिवारी, घनश्याम ठाकरे, साकेतराज टेम्भ्रे जनपद सदस्य,देवेश कुल्हाड़े , महेंद्र परिहार, प्रहलाद परिहार,मेघराज रहांगडाले, (सिंदरसी), बसंत देशमुख घाटखरपड़िया, गाजेश देशमुख नेवरगांव, पुलिस प्रशासन से  मुख्य आरक्षक शेरसिंह बघेल,राम चरन नर्वेती, हरिप्रसाद भलावी, ढब्बू लाल उइके, चौधरी सिंह उइके, तोप सिंह मड़ावी, अशोक परते, भरत मड़ावी, शिव परते, दिनेश नरेती,दलपत मरावी, संतोष भलावी, दुर्गेश खंडाते पूर्व सरपंच बावली , हिरदेशाह इनवाती, फागूलाल खंडाते, बेनी कुंजाम, अकल सिंह वरकड़े, बद्री परते, अमोल उइके, रघुवीर सिंह परते आदि क्षेत्रीय जन व ग्राम, सेक्टर, सर्किल कमेटी के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सिंदरसी में स्थापित बड़ादेव ठाना में गोंगो पूजन व पेनठाना परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया तत्पश्चात ग्राम की खैरो दाई, भीमाल पेन पूजन के साथ वीरांगना रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर गोंगो पूजन कर उपस्थित जनों ने माल्यार्पण व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ  वृक्षारोपण भी किया।

संबोधन की श्रृंखला में प्रदेश अध्यक्ष बी एस परतेती,  महेंद्र सिंह परिहार, समाज सेवी तोप सिंह देशमुख,  साकेतराज टेम्भ्रे (जनपद सदस्य) ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया और गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान पराक्रम साहस और वीरगाथा पर प्रकाश डाला। और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व कार्यक्रम समापन की घोषणा उगली सर्किल कमेटी अध्यक्ष  संग्राम शाह भलावी ने किया।

अन्य ख़बरें

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading