November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिन में रैली और रोड शो, रात में ढाबे पर डिनर करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली/चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तमिलनाडु दौरे के दौरान गुरुवार को रात अचानक रोड साइड ढाबे में डिनर करने पहुंचे। उन्होंने आम आदमी की तरह ढाबे पर खाना खाया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव और तमिलनाडु प्रभारी सीटी रवि भी मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक ही दिन में दो राज्यों में चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने पहले पुडुचेरी में रोड शो और रैली की और इसके बाद तमिलनाडु में भी जनसभा और रोड शो किया।

पुडुचेरी और तमिलनाडु में लगातार अतिव्यस्त कैंपेनिंग के बाद वह सड़क किनारे एक ढाबे पर डिनर करने पहुंचे। तमिलनाडु के कृष्णरायपुरम के ढाबे पर गृहमंत्री अमित शाह ने रात्रि भोजन किया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि सहित दो अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment