भोपाल- विगत दिवस भोपाल में क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक कमल मर्सकोले ने प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री तुलसी सिलावट से उनके चार इमली स्थित निज निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित विकास कार्यों को गति देने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। विधायक कमल मर्सकोले ने क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनसमस्याओं से मंत्री तुलसी सिलावट को अवगत कराया और विभिन्न विकास कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन का आग्रह किया।
मंत्री तुलसी सिलावट ने विधायक द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के समग्र विकास एवं सिंचाई संबंधी योजनाओं के लिए हरसंभव सहयोग और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विधायक कमल मर्सकोले ने कहा कि क्षेत्र के किसानों और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी।
यह सौजन्य भेंट क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।


