26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर शाखा किरनापुर जिला बालाघाट का पुनर्गठन सम्पन्न


मानव को मानव से जोड़ना दि बुद्धिस्ट सोसायटी का उद्देश्य-राजकपूर कामडे भारतीय बौद्ध महासभा अर्थात दि  बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के मप्र राज्य शाखा द.के अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढेंगरे जी के निर्देश से एवं बालाघाट जिला शाखा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मेश्राम जी की अनुशंसा से तहसील शाखा किरनापुर के तत्वाधान में आज दिनांक 19 जुलाई 26 को नगर शाखा किरनापुर का पुनर्गठन(निर्वाचन) डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह किरनापुर (परसा टोला) में सम्पन्न हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि आद राजकपूर कामड़े जी प्रदेश सचिव जीकेंद्रीय शिक्षक,अध्यक्षता दुरेन्द्र सावनकर जी तह अध्यक्ष एवं बौद्धाचार्य माजी श्रांमनेर किरनापुर, विनय चौरे महासचिव बौद्धाचार्य माजी श्रामनेर,गौतम भीमटे तहसील कोषाध्यक्ष बौद्धाचार्य माजी श्रांमनेर एवं तहसील के प्रमुख पदाधिकारी की उपस्थिति में पुनर्गठन सम्पन्न हुआ जिसमें संगठन की प्रस्तावना आद राजकपूर कामड़े जी ने रखा और बताया कि बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा स्थापित भारतीय बौद्ध महासभा जो धार्मिक संगठन है और यह आज भारत के 24 राज्यों में कार्यरत है जिसका उद्देश्य समाज में समता प्रेम शांति और मानव को मानव से जोड़ने का अभियान है, अपने उदबोधन में आद दुरेन्द्र सावनकर जी ने कहा कि आदर्श बौद्ध समाज की स्थापना और बौद्ध धम्म का प्रचार प्रसार है और संगठन ही समाज को जोड़ कर रख सकता है। और नगर कमेटी में सभी के माध्यम से धम्म कार्य निष्ठा से संकल्प किए जाने का संकल्प सभी ने लेकर संस्था की सदस्यता ग्रहण की तत्पश्चात मुख्य अतिथि राजकपूर कामडे जी के निर्देश पर तहसील अध्यक्ष दुरेन्द्र सावनकर जो द्वारा किरनापुर नगर शाखा कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष  एस. एल. घरडे महासचिव, प्रमोद नागवंशी,कोषाध्यक्ष,यादोराव रामटेके,उपाध्यक्ष-आर.के. शेडे सरसंस्कार विभाग-एन के मेश्राम-विजय रगारे समता सैनिक दल,विनोद भीमते, जेपी रामटेके, फ़नेद्व मेश्राम, सोनू मेश्राम,सचिव-शैलेश नागवंशी,तिलकचंद बोरकर,  कार्यालीन सचिव रत्नेश मेश्राम,संगठक-मनीष भीमटे योगराज वानखेड़े,शांतिलाल गेडाम, मुन्नालाल नागवंशी, ओ आर मेश्राम,कमलेश मेश्राम विभिन्न पदों पर सभी पदाधिकारी को चयनित किया गया और सभी को शुभेच्छा दिया गया,इस पुनर्गठन प्रकिया में क्षेत्र के भारी संख्या में अनुयायि कार्यकर्ता शामिल थे।
उक्त जानकारी किरनापुर के महामंत्री विनय चौरे द्वारा दी गई

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading