July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बालाघाट के सिद्धार्थ गेडाम को फिर मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का अवसर, VVVP-2026 में किया था, बालाघाट मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व


बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम मंझारा ( भरवेली ) निवासी नेशनल वॉलिंटियर सिद्धार्थ गेडाम का भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs & Sports) तथा गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के समन्वय से आयोजित My Bharat Viksit Vibrant Village Programme (VVVP)-2026 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। कार्यक्रम के अंतर्गत 26 जुलाई 2026 को देशभर से चयनित प्रतिभागियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष द्विपक्षीय संवाद  आयोजित किया जाएगा।

इस संवाद में प्रधानमंत्री सीमावर्ती एवं वाइब्रेंट गांवों में युवाओं के अनुभव, युवा नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता, राष्ट्रीय एकता तथा “विकसित भारत 2047” के विजन पर प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे। सिद्धार्थ गेडाम इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विशेष उपलब्धि यह भी है कि बालाघाट, सिवनी, मंडला, नैनपुर एवं छिंदवाड़ा सहित इस क्षेत्र के पाँच जिलों में से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले सिद्धार्थ गेडाम एकमात्र युवा प्रतिभागी हैं, जिसने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

सिद्धार्थ गेडाम इससे पूर्व भी विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उन्होंने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में मध्यप्रदेश लेजिस्लेटिव असेंबली में बालाघाट जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया था, जिसकी व्यापक सराहना हुई थी। इसके अतिरिक्त Budget Quest-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर उन्हें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। वे MY Bharat एवं भारत सरकार के विभिन्न युवा अभियानों, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और जनभागीदारी कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं।

VVVP-2026 के अंतर्गत प्रतिभागी सीमावर्ती गांवों में स्थानीय समुदाय, सुरक्षा बलों एवं प्रशासन के साथ संवाद स्थापित कर ग्रामीण विकास, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा जनभागीदारी को सशक्त बनाने वाली गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा की भावना और सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सिद्धार्थ गेडाम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं एवं भारत सरकार द्वारा युवाओं को प्रदान किए जा रहे अवसरों को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ पुनः संवाद का अवसर उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है तथा यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।

सिद्धार्थ गेडाम की यह उपलब्धि बालाघाट जिले एवं मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनकी निरंतर राष्ट्रीय स्तर की सहभागिता यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण अंचलों के युवा भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के बल पर देश के सर्वोच्च मंचों तक पहुँच सकते हैं।

अन्य ख़बरें

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

कलेक्टर ने लिया बरगी बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading