July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्कूल बसों की सघन जांच जारी,08 वाहनों पर कार्रवाई परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान


सिवनी – कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा निजी विद्यालयों के स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक  निजी विद्यालयों द्वारा संचालित 83 स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया जा चुका है।

अतिरिक्त परिवहन अधिकारी सिवनी से प्राप्त जानकारी अनुसार जांच अभियान के दौरान सिवनी के पोद्दार स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, रॉयल एंड एल्को स्कूल, उदय पब्लिक स्कूल एवं अरुणाचल पब्लिक स्कूल, पलारी के ज्ञान सागर अनुराग स्कूल, केवलारी के सेंट नॉरबर्ट स्कूल एवं दीप ज्योति पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों की स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन एवं परिवहन विभाग के निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों की फिटनेस, वैध परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी, आपातकालीन निकास, चालक-परिचालक के दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। साथ ही विद्यालय संचालकों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान अन्य वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए 8 वाहनों से कुल 30 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। जिन वाहनों में नियमों के उल्लंघन अथवा सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई, उन्हें नियमानुसार सुधार के निर्देश दिए गए तथा गंभीर अनियमितता पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी निजी विद्यालय संचालक अपने स्कूल वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करें

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading