September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्चधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं के संघर्ष, सत्य एवं लोकतंत्र की जीत है — अजय अवस्थी


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा शनिवार को जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में रघुराज स्कूल से गांधी चौक तक विजय मार्च निकाला गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष, सत्य, लोकतंत्र तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दृढ़ नेतृत्व की जीत बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक मार्च में भाग लिया।

जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के लाखों युवाओं, छात्रों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि उन विद्यार्थियों के लंबे संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने अपने भविष्य के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई। कांग्रेस का संघर्ष केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन और देश के युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक लगातार छात्रों की आवाज बुलंद की और हर मंच पर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

अजय अवस्थी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल परीक्षा प्रणाली की विफलता नहीं हैं, बल्कि देश के युवाओं के सपनों और उनके विश्वास पर सीधा प्रहार हैं। जब मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है, तब पूरे देश का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी, जवाबदेह एवं सुरक्षित बनाने के लिए कठोर एवं प्रभावी कानून लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र का जीवन और करियर ऐसे अपराधों से प्रभावित न हो।

उन्होंने मांग की कि पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्महत्या करने वाले 21 छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज सभी प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, युवा काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी,जिला सचिव शिव शंकर शुक्ला,निर्वाचन प्रभारी विष्णू प्रताप सिंह, जनसमस्या निवारण जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर तिवारी, पार्षद दानिश अहमद, आशीष द्विवेदी, महेंद्र यादव,अमन तिवारी, सत्यम,राजेन्द्र सेन, धन्नू बर्मन आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र एवं आमजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading