September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अघोषित विद्युत कटौती बंद करे विभाग अन्यथा होगा आंदोलन-विवेक पटेल


*वारासिवनी*- वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और कम वोल्टेज से किसानों की सिंचाई और फसलें प्रभावित हो रही है।क्षेत्र के किसान अब विभुत विभाग की कार्यप्रणाली से परेशान हो चुका है।इन सभी परेशानियों को देखते हुए किसानों ने विधायक विवेक विक्की पटेल को अघोषित विद्युत कटौती,कम वोल्टेज और विभागीय कर्मचारियों के व्यवहार से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया है।शिकायत के बाद विधायक विवेक विक्की पटेल ने भी विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी दी।और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही विद्युत संबंधी परेशानियों को दूर नहीं करेगा।तो जल्द ही किसानों के साथ मिलकर विद्युत विभाग के सामने हजारों की संख्या में घेराव करेंगे।जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।विधायक विवेक विक्की पटेल ने बताया कि कई दिनों से बिना सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित किया जा रहा है।मानसूनी बारिश की कमी,अघोषित विद्युत कटौती के कारण नलकूप और पंप समय पर नहीं चल पा रहे है।जिससे धान की नर्सरी और रोपाई का काम रुक गया है।समय पर पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण फसलें सुख गई है।जिससे किसानों को भारी नुकसान का डर सता रहा है।दिन के समय विभाग बिजली की कटौती ज्यादा करता है।और रात में बिजली प्रदान करता है।रात के साथ जीव,जंतु और जंगली जानवर के कारण किसान कैसे रात के समय सिंचाई करेगा।वहीं उन्होंने कहा कि बार-बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने बाद भी अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है।तो बहुत जल्द किसानों का गुस्सा सड़को पर दिखाई देगा।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading