July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गणेश श्रृंगार के साथ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में 30 दिवसीय सावन महोत्सव का शुभारंभ


जबलपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर रतननगर स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को भगवान गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य गणेश श्रृंगार श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया। भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा, विद्युत रोशनी और पारंपरिक अलंकरण से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो उठा।

सायंकाल गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी मुकुंद दास जी महाराज ने महाआरती संपन्न कर 30 दिवसीय सावन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। महाआरती के बाद आगामी शाही सवारी यात्रा के निमंत्रण स्वरूप भगवान गुप्तेश्वर महादेव को शाही सवारी का आमंत्रण-पत्र अर्पित किया गया तथा महोत्सव के सफल आयोजन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर पूज्य डॉ. स्वामी मुकुंद दास जी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय है। पूरे माह मंदिर में भगवान के विभिन्न दिव्य श्रृंगार, धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में कमलेश अग्रवाल, अधिवक्ता राजेश तिवारी, सुषमा केसरवानी, सर्वेश रजक एवं मनप्रीत बाजवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुप्तेश्वर सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से सावन माह के दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाले दिव्य श्रृंगार, महाआरती एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर भगवान गुप्तेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 20 जुआरी गिरफ्तार; 84,870 रुपये और ताश की गड्डियां जब्त

Newsdesk

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी जबलपुर में गरिमामय छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

Newsdesk

बी.फार्मा आठवें सेमेस्टर के प्रवेश पत्र में अपभ्रंद भाषा का प्रयोग, NSUI का विरोध प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading