November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल में बोले गृहमंत्री अमित शाह : दीदी के भाषण के कारण हुई 4 युवकों की मौत

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)| केंद्र गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बशीरहाट दक्षिण में रैली को संबोधित करते हुए बीते दिनों टीएमसी के चार समर्थकों के मारे जाने की घटना पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों के हथियार छीनने का प्रयास किया था, जिस पर सुरक्षा बलों को मजबूरी में गोली चलानी पड़ी और 4 युवाओं की जान चली गई। गृहमंत्री अमित शाह युवाओं की मौत के लिए ममता के भाषण को जिम्मेदार ठहराया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, बंगाल चुनाव के चौथे चरण में कुछ युवाओं ने दीदी के बहकावे में आकर सुरक्षा बलों के हथियार छिनने का प्रयास किया, जिसमें 4 युवाओं की जान चली गई। कुछ दिन पहले ममता दीदी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों को घेरने का आह्वान किया था। दीदी के भाषण के कारण 4 युवाओं की मृत्यु हुई। दीदी आप तो ऐसा कहकर चली गईं, लेकिन आपके भाषण के कारण 4 युवाओं की मृत्यु हो गई।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी के राज में भतीजे और घुसपैठियों के लिए कोई सजा का प्रावधान नहीं है, सिर्फ आम लोगों के लिए ही सारी सजाएं हैं, जिन्होंने राजनीतिक हत्याएं की, गरीबों के हक का पैसा खाया, इन सभी को जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम बंगाल में बनने वाली भाजपा सरकार करेगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, अभी बंगाल में दीदी के राज में 3 कानून चल रहे हैं। एक कानून है भतीजे के लिए, जिसमें कोई सजा का प्रावधान नहीं है। दूसरा कानून है घुसपैठियों के लिए जिसमें भी कोई सजा का प्रावधान नहीं है। तीसरा कानून है आम लोगों के लिए है जिसके लिए सारी सजाएं बनी हैं।

–आईएएनएस

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment