24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक मदद के लिए चिल्लाता रहा; लोग सेब लूटते रहे

जबलपुर। दमोह से जबलपुर आ रहा सेब से भरा एक ट्रक  पाटन के आगे शनि मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी सेब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक MP 15 ZL 1510 किसी व्यापारी की सेब की पेटियां लेकर जबलपुर आ रहा था। पाटन के आगे पहुंचते ही तेज बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक के अंदर फंस गया और मदद के लिए आवाज लगाता रहा। काफी मशक्कत के बाद चालक खुद बाहर निकलने में सफल हुआ और घटना की सूचना पाटन थाना पुलिस को दी।

मदद की जगह सेब उठाने में जुटे लोग

ट्रक पलटने के बाद सड़क पर चारों तरफ सेब की पेटियां और सेब बिखर गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। चालक के मुताबिक, कई लोग उसकी मदद करने के बजाय सड़क पर बिखरे सेब उठाकर ले जाने लगे। देखते ही देखते लोगों में सेब ले जाने की होड़ मच गई और जिसे जितने सेब हाथ लगे, वह लेकर वहां से निकल गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर सेब उठाकर ले जा रहे लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद दूसरे ट्रक की मदद से सड़क पर बिखरी सेब की पेटियों को दोबारा लोड कराया गया और उन्हें जबलपुर स्थित व्यापारी के यहां भेजा गया।

हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि ट्रक पलटने और सड़क पर सेब की पेटियां बिखरने के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सामान्य कराया

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading