23.7 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एसपी ने किया गोरखपुर थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने गत दिवस थाना गोरखपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया एवं थाना प्रभारी नितिन कमल मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के मालखाने, हवालात, जप्ती माल, आर्म्स-एम्युनेशन और राइट ड्रिल सामग्री के रखरखाव की जांच की। साथ ही थाने में संधारित किए जाने वाले विभिन्न रजिस्टरों एवं शिकायत रजिस्टर को चैक कर उनके अपडेट होने की स्थिति देखी।
एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया और साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा मोबाइल गुम होने जैसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में दर्ज अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचना में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई कर राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी समस्या की तत्काल जानकारी दें, ताकि उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा सके। निरीक्षण के अंत में उन्होंने थाने के बाहरी परिसर का भी जायजा लिया।

अन्य ख़बरें

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

Newsdesk

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading