23.7 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा पार्षदों के साथ कर्मचारी नेताओं ने किया महापौर का स्वागत


जबलपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में संस्कारधानी जबलपुर द्वारा पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल करने पर शहरभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा पार्षद दल, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने महापौर कार्यालय पहुंचकर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ का भव्य स्वागत किया एवं आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने इस उपलब्धि को प्रत्येक संस्कारधानीवासी का साझा गौरव बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन शहरों में जबलपुर का नाम दर्ज होना यह साबित करता है कि नगर निगम प्रशासन की पर्यावरण सुधार नीतियां, हरित क्षेत्र विस्तार, धूल नियंत्रण के उपाय और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सही दिशा में रंग ला रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य संस्कारधानी को केवल शीर्ष तीन में ही नहीं, बल्कि देश में नंबर एक स्वच्छ और हरित शहर बनाना है। इस अवसर पर निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम की पूरी टीम ने दिन-रात परिश्रम किया है। शहर के पार्षदों, सफाई मित्रों, पर्यावरण विशेषज्ञों और जागरूक जनता के सहयोग के बिना यह राष्ट्रीय मुकाम हासिल करना संभव नहीं था।
स्वागत समारोह में निगम अध्यक्ष रिंकू विज, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार सहित सभी एम.आई.सी. सदस्यों डाॅं. सुभाष तिवरी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू एवं भाजपा पार्षद दल के सभी सदस्यों क्रमशः कमलेश अग्रवाल, श्रीमती माधुरी सोनकर, श्रीमती लवलीन आनंद, श्रीमती संजय निशा राठौर, विमल राय, अतुल जैन, श्रीमती प्रतिभा भापकर, मधुबाला राजपूत, महेश सिंह राजपूत, अनुराग साहू (राहुल), सुनील पुरी गोस्वामी, श्रीमती प्रिया संजय तिवारी, श्रीमती पूजा श्रीराम पटैल, श्रीमती शारदा बाई कुशवाहा, श्रीमती मालती रमेश चैधरी, राजकुमार पटैल (राजू), श्रीमती लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, जितेन्द्र कटारे (जीतू), श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह, श्रीमती कविता रैकवार, श्रीमती रेणु राकेश कोरी, श्रीमती मोनिका सिंह क्षत्रि, अविनाश चमकेल, श्रीमती वर्षा मुकेश बिरहा, श्रीमती अंजू अनीता जाट (गोलू), श्रीमती रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, श्रीमती अंजना अग्रहरि, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चैधरी, श्रीमती सावित्री शाह गोड, श्रीमती अर्चना सिसौदिया, योगेन्द्र उइके, श्रीमती रजनी सुरेन्द्र साहू ने महापौर को पुष्पगुच्छ, शॉल व श्रीफल भेंटकर बधाई दी। साथ ही शहर की प्रमुख व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर निगम कर्मचारी संगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन की कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना की।

अन्य ख़बरें

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

Newsdesk

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading