23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत; चालक फरार

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतरपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पनागर से बिछुआ की ओर पैदल जा रहे 32 वर्षीय भगवानदास सेन को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छतरपुर बिछुआ निवासी रवि शंकर सेन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई भगवानदास सेन, जो पेशे से सैलून चलाता था, मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे छतरपुर से पैदल अपने गांव बिछुआ लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि भगवानदास के सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पनागर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना के बाद से फरार चल रहे ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading