जबलपुर। खमरिया में अपनी नानी के घर रह रही एक किशोरी छह माह की गर्भवती हो गई। इसकी भनक लगते ही परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
खमरिया पुलिस ने बताया कि एक किशोरी के गर्भवती होने की सूचना मिली थी। मामले में किशोरी के परिजनों ने लिखित शिकायत भी की है। प्रकरण में प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि किशोरी और कथित युवक की पहचान स्कूल के समय से थी। इस बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। आरोपी युवक के कैटरिंग का काम किया जाना बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजन एसपी ऑफिस पहुंच गए थे, जहां पीड़ित की बात सुनते ही खमरिया पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस परिजनों के बयान ले रही है, जिसके बाद आरोपी युवक की छानबीन की जाएगी। खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि महिला संबंधी शिकायत मिलने पर कंट्रोल रूम में महिला अधिकारी से मामले की पूरी पूछताछ और बयान दर्ज कराए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


