23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 22 आरोपी गिरफ्तार



जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने बुधवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 235 लीटर कच्ची शराब, 48 पाव देशी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। कार्रवाई के दौरान कच्ची शराब तैयार करने के लिए छिपाकर रखा गया करीब 2570 लीटर महुआ लाहन भी नष्ट कराया गया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ तथा संबंधित नगर पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में घमापुर, खमरिया, रांझी, ओमती, बरगी और पनागर थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।

घमापुर में दो ठिकानों पर दबिश

घमापुर पुलिस ने तेलमिल क्षेत्र में दबिश देकर मेहर कुचबंधिया और गोपाल धारकर को गिरफ्तार किया। मौके से 75 लीटर कच्ची शराब, दो भट्टी और एक गैस सिलेंडर जब्त किया गया। वहीं दूसरे ठिकाने पर सूरज स्वामी, विक्की कोरी और फैंक एकली को पकड़ा गया। यहां से 60 लीटर कच्ची शराब, एक लोहे की भट्टी और दो गैस सिलेंडर बरामद हुए। दोनों स्थानों से करीब 2000 लीटर लाहन नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से भाग निकले।

खमरिया में घरों के पीछे छिपा रखा था लाहन

खमरिया पुलिस ने रिठौरी के भटरिया मोहल्ले में कार्रवाई करते हुए महेन्द्र पटेल, जग्गो बाई बंजारा, रेखा बंजारा और ललिता बंजारा को पकड़ा। इनके ठिकानों से कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जमीन में गड़े डिब्बों और घरों के पीछे रखे बर्तनों में मिले करीब 70 लीटर लाहन को नष्ट किया गया।

ओमती में देशी और कच्ची शराब जब्त

ओमती पुलिस ने भरतीपुर से राजेश सोनकर को 32 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा। गुरंदी पान मार्केट से राजा सिंह बरकड़े को 5 लीटर कच्ची शराब तथा गुरंदी रोड से रफीक शाह को 15 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading