23.7 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

11 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, एसपी ने कंधों पर लगाया तीसरा सितारा


जबलपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त पदोन्नति आदेश के बाद जबलपुर पुलिस के 3 रक्षित निरीक्षकों और 8 निरीक्षकों को नई पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अधिकारियों के कंधों पर तीसरा सितारा लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सूबेदार से रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वालों में राहुल सिंह, रूमा तेकाम और रोशनी केशरवानी शामिल हैं। वहीं उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में जागृति साहू, सोनल पाण्डे, संगीता चौधरी, आभा दुबे, हेमामल थापा, दीप्ति मरावी, शैलेन्द्र सिंह और दिनेश गौतम शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी की मौजूदगी में सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर तीसरा सितारा लगाया।
इस दौरान एसपी ने कहा कि सभी अधिकारियों ने मेहनत और लगन से कार्य करते हुए अपना सेवा रिकॉर्ड बेहतर बनाए रखा है। पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए आगे भी पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा अपने कार्यों से पुलिस विभाग का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि पदोन्नति अधिकारियों के अब तक के अनुभव का लाभ विभाग को मिलेगा। उन्हें भविष्य में जो भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, उनका पूरी जवाबदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा है।

अन्य ख़बरें

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

Newsdesk

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading