23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बात नहीं मानने पर किसान ने पटवारी को दी धमकी

जबलपुर। सिंगलदीप के कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे एक पटवारी को खुली धमकी दी गई है कि किसान जैसे कहता है, वह वैसा ही करे। वरना बाहर निकल फिर हम देखते हैं। यह वाक्या सिंगलदीप में मंगलवार को हुआ है, जिसमें ग्रामीणों की मदद से पटवारी को बाहर निकला गया और मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।।
सिंगलदीप ग्राम पंचायत के पटवारी विष्णु सिंह धुर्वे के दफ्तर में किसान आईडी का कार्य कर रहे थे। तभी गांव का रहने वाला सुनील उपाध्याय कार्यालय में आया और जमीन संबंधी विवाद करने लगा। सुनील का कहना था कि जैसा वह कह रहा है, नक्शा उसी के हिसाब से बनाया जाए। पटवारी का कहना था कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही काम किया गया है। वह उसे कैसे बदल सकता है। इस बात पर बहसबाजी करते हुए सुनील ने अपशब्द कहे और जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पटवारी कैमरे में कैद
मौके पर सुनील की धमकी के बाद पटवारी कक्ष से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मौेके पर सुनील बाहर निकलने की धमकी देता है। इस बात पर गांव के अन्य किसानों ने पटवारी को जैसे-तैसे बाहर निकाला, जिसके बाद वे थाने पहुंच सके।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading