23.7 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पुरस्कार मिलने पर मंत्री राकेश सिंह ने दी बधाई



महापौर, आयुक्त और निगम टीम के प्रयासों की सराहना
जबलपुर। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर को देशभर में तीसरा स्थान मिलने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार और पूरी निगम टीम को बधाई दी है।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिली इस उपलब्धि के बाद नगर निगम की टीम ने कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह से भेंट कर उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से अवगत कराया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं संबंधित टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।
मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान शहर के नागरिकों, सफाई मित्रों, निगम कर्मचारियों और नगर निगम की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जबलपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में विकास और जनहित के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर का देश में तीसरे स्थान पर आना शहर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम इसी तरह निरंतर बेहतर कार्य करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

अन्य ख़बरें

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

Newsdesk

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading