23.7 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

TET निरस्त और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, बरेला में कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन



ई-अटेंडेंस व्यवस्था में व्यावहारिक सुधार की भी मांग
जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील शाखा बरेला ने कर्मचारियों और शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को आवाज बुलंद की। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शासन से कर्मचारियों एवं शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई।

संघ ने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगों को प्राथमिकता से उठाया। पहली मांग अनुचित शर्तों वाली TET परीक्षा को तत्काल निरस्त करने की है। संघ का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी शर्तों को लेकर शिक्षकों में असंतोष है और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए शासन को इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

दूसरी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की है। कर्मचारी संघ ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए इसे पुनः लागू किया जाना चाहिए।

तीसरी मांग ई-अटेंडेंस व्यवस्था में व्यावहारिक सुधार की है। संघ ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में कर्मचारियों और शिक्षकों को तकनीकी एवं व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्था को सरल एवं व्यावहारिक बनाते हुए आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए।

कर्मचारी संघ ने शासन से तीनों मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

अन्य ख़बरें

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

Newsdesk

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading