23.7 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस


रैली निकालकर असाक्षरों को साक्षर बनाने का लिया संकल्प, विद्यार्थियों को साक्षरता के महत्व की दी जानकारी
अनूपपुर, 7 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन में शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से समाज में शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को साक्षरता के महत्व, शिक्षा के अधिकार तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास एवं उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि विश्व स्तर पर निरक्षरता को समाप्त करने के उद्देश्य से शिक्षाविदों के बीच विचार-विमर्श हुआ और संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से साक्षरता को वैश्विक अभियान के रूप में आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम भी है।
कार्यक्रम में श्रीमती सविता प्रजापति, श्रीमती विद्या राठौड़ तथा विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान एवं इससे जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास ऐसे लोगों की पहचान करें, जो अभी तक पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं, और उन्हें साक्षर बनाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साक्षर समाज ही जागरूक, आत्मनिर्भर और मजबूत समाज की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

अन्य ख़बरें

धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

Newsdesk

जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिक समिति की बैठक 10 सितंबर को

Newsdesk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का क्षेत्रीय संचालक ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading