जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने नगद इनाम की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को निर्धारित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
पाटन थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 458/26, धारा 126(2), 103(1), 309(4), 3(5) बीएनएस में ग्राम राखी और कुंगवां के बीच कार चालक को रोककर सेल्फास की गोलियां खिलाने और कार में रखे बैग से करीब 5 हजार रुपये का सामान छीनने वाले दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रत्येक आरोपी के लिए 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 500/26, धारा 309(4), 309(6), 324(2), 3(5) बीएनएस में फरार आरोपी तुलसी लोधी पिता पंचम लोधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया कला, बेलखेड़ा की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पाटन के ही अपराध क्रमांक 508/26, धारा 420, 467, 468, 34 भादवि में फरार आरोपी मोहित बैगवार पिता प्रेमलाल बैगवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी बनारसीदास भनोट वार्ड, बंदरिया चौक, गोरखपुर, सचिन पाण्डे पिता लालजी पाण्डे, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुरु मोहल्ला, पाटन तथा अंकित पटेल पिता राकेश पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी यादव कॉलोनी, लार्डगंज की गिरफ्तारी पर प्रत्येक आरोपी के लिए 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं थाना अपराध क्रमांक 08/26, धारा 25 ए(1-बी), 25(1-क), 27 आर्म्स एक्ट तथा 249(बी) बीएनएस में बढ़ाई गई धाराओं 111(4), 111(5), 116(6) बीएनएस के तहत फरार आरोपी चंद्रशेखर चौबे पिता स्व. चेतराम चौबे, उम्र 60 वर्ष, निवासी स्नेहनगर, मदनमहल की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी तरह सिहोरा थाना के अपराध क्रमांक 498/26, धारा 25(1)ए, 27 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी स्वयं चौबे पिता अशोक कुमार चौबे, निवासी ग्लोरियस स्कूल के पास, सिहोरा की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस ने अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना देकर उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करें।


