जबलपुर। माढ़ोताल में चु्रगी नाके के पास दो अज्ञात युवकों ने मारपीट करते हुए एक वृद्ध के हाथ की अ्रगुली से सोने की अंगूठी निकाल ली और अपने मोटरसाइकिल सवार साथी के साथ बैठकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। पुलिस फरियादी की निशादेही पर आरोपियों की छानबीन कर रही है।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि विजयनगर निवासी प्रदीप कुमार नेमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह प्रयागराज से फोर व्हीलर से बायरोड हाईवे से आकर चुंगीनाका माढ़ोताल पहुंचा था। चुंगीनाका से उतरकर पैदल काली मंदिर रोड से अपने घर आ रहा था। रात लगभग 00-45 बजे जैसे ही रोड मेे गड़े पोल के पास पहंुचा। तभी 3 लड़के सामने से आकर उसे क्रास करते हुये कुछ दूर आगे चले गये। थोड़ी देर बाद 2 अज्ञात लड़़के वापस आकर उसको पकड़कर थप्पड़ से मारपीट करने लगे। उनमें से एक लड़के ने उसके हाथ की उंगली मेें पहनी हुई सोने की अंगूठी निकाल ली तथा जेब से 400 रूपये छीनकर भाग गये।
इसी तरह गोहलपुर थाने में गुरूवार को शक्ति गार्डन निवासी सतीश कुमार तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 सितंबर की सुबह लगभग 10-30 बजे अपनी गाड़ी एमपी 20 सीएच 5036 एमयू से समदड़िया काम्पलेक्श के पास पहंुचा, तभी अज्ञात 2 लड़के पीछे से अपनी स्कूटर से आकर उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसके रूकने को बोले। वह रूका तथा अपना मोबाइल निकालकर बेटे वैभव को कॉल करने लगा। तभी दोनों अज्ञात लड़के उसका मोबाइल हाथ से झपट कर ले गये। वह उनकी गाड़ी का नम्बर नहीं देख पाया।


