सी टाइम्स
प्रादेशिक

वार्ड 13 की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान।जयंत राव


राकेश तिवारी के घर के पीछे की सड़क पर आवागमन बाधित, नगर पालिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अनूपपुर। नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 13 में राकेश तिवारी के घर के पीछे स्थित सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क की खराब हालत के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा संबंधित परिवारों को भी लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव एवं समाजसेवक एडवोकेट जयंत राव ने बताया कि उक्त सड़क की समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों से चर्चा की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया गया। बार-बार ध्यानाकर्षण के बाद भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
*निर्वाचित जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार*
एडवोकेट जयंत राव ने कहा कि वार्ड में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा को दुरुस्त कराना नगर पालिका परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, संबंधित वार्ड पार्षद तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का उत्तरदायित्व है। इसके बावजूद समस्या लंबे समय से बनी रहना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व केवल समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना भी है। यदि किसी वार्ड की सड़क बार-बार शिकायत और चर्चा के बाद भी बदहाल बनी रहती है, तो इसके लिए संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासनिक अमला अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता।
उन्होंने नगर पालिका परिषद से मांग की कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर सड़क की स्थिति का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को आवागमन की परेशानी से राहत मिल सके।

अन्य ख़बरें

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

NSA आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की सत्यता पर उठाए सवाल

Newsdesk

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading