23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केशरवानी वैश्य समाज ने धूमधाम से मनायी कश्यप जयन्ती


मैहर. केशरवानी वैश्य समाज मैहर के तत्वाधान में कश्यप जयन्ती बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकान्त चतुर्वेदी विधायक मैहर ने कहा कि वैश्य बन्धुओं का योगदान अतुलनीय है और समाजहित में एकजुट होना चाहिये। साथ ही धर्मशाला निर्माण के लिये 25 लाख रुपये दिये जाने की बात कही।

कार्यक्रम अध्यक्ष कमलेश सुहाने भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज में वैश्य बन्धु जितनी मेहनत करता है और उसके तहत उसे जो सम्मान मिलना चाहिये वह नहीं मिल पाता जबकि आशा करता हूँ कि एकजुट होकर अपने अधिकार को ले सकें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रावेन्द्र गुप्ता प्रादेशिक अध्यक्ष, रामलखन गुप्ता प्रदेश महामंत्री, श्रीमती मंजू लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता पार्षद वार्ड क्र. 14 नपा मैहर एवं संरक्षक मण्डल ओमप्रकाश गुप्ता, रामबली गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, राजाराम गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

अतिथियों ने महर्षि कश्यप जी का पूजन अर्चन किया। अतिथियों का पुष्पगुच्छे देकर स्वागत समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, महामंत्री राहुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, मिडिया प्रभारी संजीव कुमार गुप्ता,मुन्नालाल केशरवानी, हरीशचन्द्र गुप्ता, गणेश गुप्ता, पवन गुप्ता, लवकुश आदि ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, थाली सजावट, शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किये गये।

कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश गुप्ता औरआभार राहुल गुप्ता ने किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading