23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन दिवस

जगह-जगह हुए आयोजन, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा समाज; एकता का दिया संदेशजबलपुर। भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन दिवस शहर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ धूमधाम से मनाया गया। विश्वकर्मा समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा मानस भवन सहित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।
श्री विश्वकर्मा महासंगठन मप्र के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के बाद मानस भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, करमचंद चौक, तुलाराम चौक, बड़ा फुहारा होते हुए मालवीय चौक, गोलबाजार से पुन: मानस भवन पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्री विश्वकर्मा और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। महिलाओं ने एक जैसे परिधान पहनकर सामाजिक एकता का संदेश दिया, जबकि बच्चियों ने डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। समापन पर प्रतिभाओं का सम्मान कर प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर और भवन निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा
मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह और सांसद आशीष दुबे ने मंदिर एवं भवन निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक लखन घनघोरिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, संदीप रजक, प्रशांत केशरवानी, एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर और ठाडेश्वर महावर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
आयोजन में एडवोकेट ओपी विश्वकर्मा, अरविन्द्र विश्वकर्मा बन्टी, शरद विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, अजय गोविन्द विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा, दीपक संगीता विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, अनुराग विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, हरि मासाब, शैलेन्द्र विश्वकर्मा सहित अन्य सामाजिक बंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गढ़ा में भी निकली भव्य शोभायात्रा

श्री विश्वकर्मा समाज संगठन मप्र द्वारा गढ़ा में भी भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा सहित शिव विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, देवेन्द्र विश्वकर्मा, भागवत विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा, निर्मल विश्वकर्मा और गोविन्द विश्वकर्मा सहित समाजजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रगति संघ ने मंदिर निर्माण स्थल पर किया पूजन

विश्वकर्मा प्रगति संघ द्वारा कंचनपुर स्थित मंदिर निर्माण स्थल पर भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन किया गया। इसके बाद समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष बलीराम विश्वकर्मा, नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ. त्रिलोकीनाथ विश्वकर्मा, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, राम सेवक विश्वकर्मा, बाला प्रसाद विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, भोलानाथ विश्वकर्मा, रीतेश कुमार झा, डॉ. मदन लाल विश्वकर्मा, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा और महेश विश्वकर्मा सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading