20.9 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बंदिश बैंडिट्स’ वाली तमन्ना शर्मा की बड़ी छलांग

मुंबई । ‘बंदिश बैंडिट्स’ के दोनों सीजन में तमन्ना शर्मा के किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री श्रेया चौधरी अब बड़े पर्दे पर एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। खास बात यह है कि उनका यह थिएट्रिकल डेब्यू आयुष्मान खुराना के साथ होगा। श्रेया और आयुष्मान जल्द ही फिल्म ‘मुपापा’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘मुपापा’ में श्रेया के किरदार और कहानी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी ज्यादातर डिटेल्स को अभी सीक्रेट रखा है। ऐसे में श्रेया और आयुष्मान की जोड़ी को किस तरह की कहानी में दिखाया जाएगा, इसे लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है।अभिनेत्री को वाईआरएफ टैलेंट ने एक्सक्लूसिव मैनेजमेंट के लिए साइन किया है। इसे उनके प्रोफेशनल सफर में एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। श्रेया ने अब तक वेब सीरीज और फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई है और अब वह थिएट्रिकल फिल्मों की ओर आगे बढ़ रही हैं।
‘मुपापा’ का निर्देशन समीर सक्सेना कर रहे हैं। फिल्म को यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और पोशम पा पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘मुपापा’ यशराज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स की पहली थिएट्रिकल साझेदारी है।श्रेया चौधरी की बात करें, तो उन्होंने साल 2017 में फिल्म ‘डियर माया’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने इरा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन उन्हें पहचान ‘बंदिश बैंडिट्स’ से मिली।
इस सीरीज में उन्होंने तमन्ना शर्मा का रोल निभाया था। तमन्ना एक पॉप स्टार है, जो क्लासिकल और मॉडर्न म्यूजिक की दुनिया के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। श्रेया के इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।इसके अलावा श्रेया शॉर्ट फिल्म ‘द अदर वे’ में भी नजर आ चुकी हैं। वह ‘द मेहता बॉयज’ में जारा का किरदार भी निभा चुकी हैं। अब ‘मुपापा’ के जरिए उन्हें थिएटर के बड़े पर्दे पर खुद को एक नए अंदाज में पेश करने का मौका मिला है।

 

अन्य ख़बरें

वाजिद खान: जिनकी धुनों ने बॉलीवुड को दिए कई यादगार गीत, सलमान की फिल्म से मिली थी पहचान

Newsdesk

दादी के संघर्षों को बनाया अपनी ताकत, युक्ता मुखी ने 1999 में रचा मिस वर्ल्ड बनने का इतिहास

Newsdesk

शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading