24.1 C
Jabalpur
October 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में नेत्र शिविर एवं चश्मा वितरण


विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता छपरा ने किया चश्मा वितरण
शहडोल 6 अक्टूबर 2026- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल शहडोल में नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा नागरिकों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता छपरा ने जिला अस्पताल पहुंचकर नेत्र परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा उन्हें समय पर आवश्यक उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

पनागर बायपास पर स्कूटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

*दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि बनी आत्मनिर्भरता का आधार, दीपक ने शुरू की किराना दुकान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading