जैतपुर तहसील के कमता एवं लुकामपुर में 330 घन मीटर अवैध रेत भंडारण का किया गया विनिष्टीकरण
शहडोल 06 अक्टूबर 2026- जिले में अवैध रेत के भंडारण एवं परिवहन के विरूद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जैतपुर अंतर्गत ग्राम कमता एवं लुकामपुर में अवैध रूप से भंडारित रेत का विनिष्टीकरण किया गया।
तहसील जैतपुर अंतर्गत ग्राम कमता में 150 घन मीटर तथा ग्राम लुकामपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर 180 घन मीटर, इस प्रकार कुल 330 घन मीटर रेत के अवैध भंडारण का विनिष्टीकरण किया गया।
प्रशासन द्वारा अवैध रेत भंडारण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


