24.1 C
Jabalpur
October 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक विवेक पटेल ने स्कूली बच्चों को खिलाई कृमि नाशक गोली


*वारासिवनी*-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।वारासिवनी नगर के कमला नेहरू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक विवेक पटेल ने स्वयं स्कूली बच्चों को गोली खिलाई।कार्यक्रम में विधायक विवेक पटेल ने बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने,व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा हाथों को साबुन से धोने प्रेरित किया।वहीं उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बच्चों को बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास की नींव है।इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखते हुए उनके स्वस्थ,पोषण एवं बेहतर विकास सुनिश्चित करना है।इस दवा के सेवन से बच्चों में एनीमिया,कुपोषण एवं थकान जैसी समस्याओं में सुधार होता है। तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।जो बच्चे बीमार या अन्य दवाओं का सेवन कर रहे हो,उन्हें यह गोली डॉक्टर के सलाह के बाद ही लेनी है।इस दौरान बीएमओ सत्यम शर्मा,डॉक्टर शशांक बिसेन,अद्वैत शास्त्री,स्नेहा बिसेन,श्रद्धा राहंगडाले,प्राचार्य कुंजीलाल चौहान,शलभ बैस,जगदीश पंजाबी,बी चंद्रबेल,प्रवीणकुमार मालाधारी,वाय आर ऐडे सहित स्कूली छात्राएं मौजूद रही।

अन्य ख़बरें

पनागर बायपास पर स्कूटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

*दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि बनी आत्मनिर्भरता का आधार, दीपक ने शुरू की किराना दुकान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading