34 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार में कोरोना से 5वीं मौत, मरीजों की संख्या 549 हुई

पटना, 7 मई| बिहार में गुरुवार को कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि रोहतास जिले के रहने वाले 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या पांच हो गई। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीज की मौत हार्टअटैक से हुआ है। यह बुजुर्ग कई बीमारियों से ग्रसित थे।

राज्य में कोरोना से सबसे पहले मुंगेर के रहने वाले एक युवक की मौत पटना एम्स में इलाज के दौरान हुई थी। इसके बाद वैशाली, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी के रहने वाले एक-एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। गुरुवार को पांच लोगों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 549 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को रोहतास के दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जबकि औरंगाबाद, जहानाबाद, शिवहर, भागलपुर और किशनगंज के एक-एक लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया।

अन्य ख़बरें

रूस ने भारत के लिए रवाना की चौथी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली

Newsdesk

आरकॉम केस में ईडी ने जब्त की अनिल अंबानी ग्रुप की 3,034 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति

Newsdesk

सीमा-पार आतंकवाद नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, दोहरे मानदंड के लिए जगह नहीं : राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading