24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

घर से खेलते-खेलते लापता हुआ चार साल का ध्रुव, तालाब में मिला शव



गौर के सालीवाड़ा गांव में मासूम की मौत से मचा कोहराम, पुलिस ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
जबलपुर। गौर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सालीवाड़ा में घर से लापता हुए चार वर्षीय मासूम ध्रुव गौड़ का शव मंगलवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ध्रुव गौड़ (4), पिता रवि गौड़, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खेलते-खेलते निकल गया था। उस समय उसकी दो वर्षीय छोटी बहन घर पर थी। मजदूरी से लौटने के बाद पिता रवि गौड़ ने ध्रुव को घर में नहीं पाया। परिजनों ने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने गौर चौकी पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मासूम की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने संभावित स्थानों और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सोमवार देर रात तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका।
सुबह तालाब में दिखा शव
गौर चौकी प्रभारी नितिन पांडे के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने तालाब में एक बच्चे का शव उतराते देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने पर शव ध्रुव गौड़ का निकला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

स्लग 1: मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ 10 दिसंबर से आंदोलन का शंखनाद

Newsdesk

स्लग: जबलपुर में प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अधिवेशन की तैयारी तेज, कर्मचारियों की मांगों पर मंथन

Newsdesk

दुर्गापुर के फार्महाउस में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, पांच गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment