19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रबी सीजन और दीपावली के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें सुनिश्चित : ऊर्जा मंत्री



ऊर्जा मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
जबलपुर। रबी सीजन और दीपावली के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके लिये हर संभव उपाय करें। ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को भोपाल में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में सतत् विद्युत आपूर्ति के लिए अभी से सुनियोजित कार्य-योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल दें। साथ ही वसूली भी हर महीने करें। अधिक दिनों के बिल लंबित होने पर वसूली में कठिनाई आती है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जारी कार्यों की सतत समीक्षा कर उन्हें पूरा कराएं।

बिजली बिलों की त्रुटियाँ शीघ्र दूर करें-ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि बिजली बिलों से संबंधित त्रुटियों का निराकरण शीघ्र कराया जाए। इसके लिए उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा करें और बिजली से संबंधित समस्याओं का निराकरण करें।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि संसाधनों में वृद्धि के बावजूद ट्रिपिंग में अपेक्षित कमी क्यों नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि इसकी सतत् समीक्षा करें। श्री तोमर ने कहा कि कम्पनियों के एमडी संभाग स्तर पर बैठक कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। विद्युत आपूर्ति और माँग की सतत समीक्षा होनी चाहिए।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुसार बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अजय गुप्ता, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ऋषि गर्ग और एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अभ‍ियंता उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment